जरियो मदरसा में चार कमरे और बरामदा बनेंगे, रखी गयी आधारशिला

दुलमी के जरियो स्थित मदरसा में जर्जर भवन को देखते हुए चार नए कमरों और बरामदे के निर्माण की आधारशिला रखी गई। ग्रामीणों के सहयोग से होगा निर्माण कार्य।

दुलमी, रामगढ़ : दुलमी प्रखंड के जरियो स्थित मदरसा में गुरुवार को चार कमरों और एक बरामदे के निर्माण की आधारशिला रखी गयी. मुख्य अतिथि मुखिया प्रतिनिधि तौफीक आलम की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में मदरसा के जर्जर भवन और बच्चों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त कमरों के निर्माण की आवश्यकता पर चर्चा की गयी.

मदरसा भवन का निर्माण सामाजिक लोगों के सहयोग से कराया जायेगा. मुखिया प्रतिनिधि तौफीक आलम और सदर सेक्रेटरी समेत ग्रामीणों ने कहा कि चार कमरों के साथ एक बड़े बरामदे का निर्माण कराया जाना है. इससे बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी.

मदरसा पदाधिकारियों ने लोगों से निर्माण कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की. मौके पर कई ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >