गोला, रामगढ़: मठवाटांड स्थित खीरी बौद्ध अंतरराष्ट्रीय मठ में सोमवार को कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को भगवान बुद्ध के विचारों और उनके बताये मार्ग से अवगत कराया गया. उत्तर प्रदेश के सारनाथ से पहुंचे बोधाचार्य अरविंद कुमार व सुरेंद्र कुमार का खीरी बौद्ध अंतरराष्ट्रीय मठ फाउंडेशन गोला के सदस्यों ने स्वागत किया.
बोधाचार्यों ने त्रिशरण एवं पंचशील का पाठ कराया. साथ ही भगवान बुद्ध के जीवन, विचारों तथा मानव कल्याण के लिए दिये संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने लोगों से अहिंसा, शांति, करुणा और भाईचारे के मार्ग पर चलने का आह्वान किया.
कार्यक्रम के दौरान सारनाथ से लाये गये बौद्ध कैलेंडर का वितरण किया गया. इसके बाद उपस्थित लोगों के बीच खीर का प्रसाद वितरित किया गया. मौके पर अमरलाल महतो, चतुर्भुज कश्यप, कमलेश कुमार पिंगले, लखिंद्र कुशवाहा, उत्तम कुमार कुशवाहा, करमू नायक, साधु महतो, सुनील राजवार, प्रदीप कुशवाहा, शिव कुमार, शंकर महतो, अजीत कुशवाहा, महगू महतो, सुनील चक्रवर्ती सहित अन्य मौजूद थे.
