रामगढ़: श्री बृज गोपिका सेवा मिशन रामगढ़ द्वारा गणक मैरिज हॉल में आयोजित प्रवचन का बुधवार को तीसरा व अंतिम दिवस संपन्न हुआ. प्रातःकालीन सत्र में डॉ युगल शरण ने कहा कि मनुष्य को सांसारिक कपट, ठगने व ठगाने की प्रवृत्ति से दूर रहकर तीनों प्रकार की कामनाओं का त्याग करते हुए निरंतर श्याम सुंदर का भजन करना चाहिए.
स्वामीजी ने राधा नाम की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि सच्चे भक्तों के लिए राधा नाम ही जीवन का अमृत है. उन्होंने कहा कि ऐसे भक्त सांसारिक मोह-माया से दूर रहकर केवल राधा-राधा का स्मरण करते हैं.
सांध्य सत्र में उन्होंने श्रद्धालुओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा इच्छुक जनों से व्यक्तिगत रूप से भी वार्ता की. इसकी जानकारी ब्रज गोपिका सेवा मिशन रामगढ़ के मीडिया प्रभारी राज़ रामगढी ने दी.
