रामगढ़: राखी बांधने से लेकर झूलों की मस्ती तक, गोला में रक्षाबंधन पर खूब उमड़ा उत्साह

गोला प्रखंड में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधी और श्रावणी मेले में लोगों ने झूलों का आनंद लिया।

गोला: रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की. भाइयों ने भी बहनों को उपहार और मिठाई भेंट कर उनके प्रति अपने स्नेह का इजहार किया.

रक्षाबंधन को लेकर सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल देखने को मिली. राखी और मिठाई की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही. लोगों ने अपनी पसंद के अनुसार राखी, मिठाई और उपहारों की खरीदारी की. घरों में भी भाई-बहनों ने पारंपरिक तरीके से पर्व मनाया.

इधर, गोला में सावन महोत्सव के अवसर पर आयोजित श्रावणी मेला भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा. मेले में महिलाओं और बच्चों की काफी भीड़ जुटी. बच्चों और युवाओं ने टावर झूला, मौत का कुआं, ब्रेक डांस, जलपरी समेत विभिन्न झूलों और मनोरंजन के साधनों का आनंद लिया.

रक्षाबंधन और श्रावणी मेले के कारण पूरे क्षेत्र में दिनभर उत्साह और रौनक का माहौल रहा. बाजारों और मेला परिसर में लोगों की आवाजाही से क्षेत्र गुलजार रहा.

यह भी पढें: रामगढ़: मां मनसा की भक्ति में डूबा नावाडीह बड़कीबांध, गाजे-बाजे के साथ तालाब पहुंचे श्रद्धालु


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

राज कुमार पिछले 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं. राजनीति, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ जनसरोकारों, स्थानीय मुद्दों और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर समाचार संकलन में उनकी विशेष रुचि रही है. ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी रिपोर्टिंग के माध्यम से वे क्षेत्र की वास्तविक तस्वीर को पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >