रेल कर्मचारियों की महिला आश्रितों को मिलेगा सिलाई प्रशिक्षण, 15 सितंबर तक आवेदन

धनबाद रेल मंडल में रेल कर्मचारियों की 25 महिला आश्रितों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। सफल महिलाओं को मशीन भी मिलेगी।

पतरातू, रामगढ़ : पूर्व-मध्य रेलवे के धनबाद मंडल में कार्यरत रेल कर्मचारियों की महिला आश्रितों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से नौ दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जायेगा. इस संबंध में मंडल कार्मिक कार्यालय, धनबाद की ओर से पत्र जारी किया गया है. कर्मचारी कल्याण निधि से 25 महिला आश्रितों को प्रशिक्षण देने का प्रस्ताव है.

प्रशिक्षण के दौरान सिलाई-कढ़ाई, कटाई-बुनाई के साथ सिलाई मशीन की मरम्मत का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षण पूरा करने वाले सफल आवेदकों एवं आश्रितों को सिलाई मशीन भी उपलब्ध करायी जायेगी, ताकि वे स्वरोजगार शुरू कर सकें.

स्क्रीनिंग के बाद होगा अंतिम चयन

अभ्यर्थियों का अंतिम चयन आवेदन प्राप्त होने के बाद स्क्रीनिंग प्रक्रिया के माध्यम से किया जायेगा. प्रशिक्षण धनबाद मंडल मुख्यालय में आयोजित होगा. इच्छुक रेल कर्मचारियों को अपनी महिला आश्रितों का आवेदन निर्धारित प्रपत्र में भरकर 15 सितंबर 2026 तक कल्याण अनुभाग, धनबाद में जमा करने का निर्देश दिया गया है.

अधिकारियों को प्रशिक्षण शिविर के आयोजन को लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >