रेल अधिकारी ने रनिंग रूम का किया निरीक्षण

रेल अधिकारी ने रनिंग रूम का किया निरीक्षण

बरकाकाना. पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के एजीएम अमरेंद्र कुमार ने बरकाकाना रेल प्रक्षेत्र का दौरा किया. उन्होंने बरकाकाना जंक्शन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं का अवलोकन किया. स्टेशन के प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर व साफ-सफाई का निरीक्षण किया. स्टेशन के निरीक्षण के बाद रेल अधिकारी रनिंग रूम पहुंचे. यहां रनिंग कर्मियों को मुहैया करायी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया. विभागीय अधिकारियों के साथ रोस्टर रजिस्टर व खानपान संबंधी सुविधाओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. मौके पर एडीआरएम धनबाद विनीत कुमार, सीनियर डीइइ (ओपी) आरके सिंह, एडीइएन बरकाकाना परमानंद प्रसाद, डीइइ (टीआरडी) सोनू कुमार, एएससी एमके श्रीवास्तव, एएमइ एके दास, सीटीआइ अमरजीत तिर्की, इंस्पेक्टर केके पासवान, एसएसइ वर्क्स रमेश कुमार, महेंद्र प्रसाद महतो, सुरेंद्र कुमार, अभय प्रकाश, जयवंत लकड़ा, मुकेश कुमार जायसवाल, हलीम अंसारी, धर्मेंद्र कुमार, डीएस पाठक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

..बिजली व पानी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिम्मेदारी तय होगी: उपायुक्तजलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति को लेकर समीक्षा बैठकफोटो फाइल 5 आर-11- गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक करते उपायुक्तरामगढ़. जलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति को लेकर मंगलवार को उपायुक्त ऋतुराज ने गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक की. बैठक में जिले में बिजली की उपलब्धता व पेयजल आपूर्ति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गयी. साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. पेयजल आपूर्ति की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पेयजल व स्वच्छता विभाग को निर्देश दिया कि जिले में पानी की किल्लत न हो. खराब चापाकलों की मरम्मत में तेजी लाने व पाइपलाइन के लीकेज को तुरंत ठीक करने को कहा. साथ ही आवश्यकता अनुसार टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.बिजली आपूर्ति को लेकर उन्होंने संबंधित विभाग को गर्मी के मौसम में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा. खराब ट्रांसफार्मरों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल बदलने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कंट्रोल रूम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा. उन्होंने कहा कि बिजली व पानी जैसी मूलभूत सेवाओं में लापरवाही पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी. समीक्षा के क्रम में सभी कनीय व सहायक अभियंताओं को अपने क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि भीषण गर्मी में आम लोगों को बिजली व पानी की समस्या से बचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया.

..रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कहा

..श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में रेनबो दिवस मनाया गया

नियम में बदलाव के विरोध में लोको रनिंग स्टाफ का प्रदर्शन

यह भी पढ़ें >