..गिद्दी में नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन, 181 लोगों की हुई जांच

सीसीएल अरगड्डा कोयला क्षेत्र के तत्वावधान में सोमवार को गिद्दी क पंचायत सचिवालय में नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया

स्वस्थ समाज के निर्माण में कंपनी निभा रही है जिम्मेदारी-महाप्रबंधक

गिद्दी. सीसीएल अरगड्डा कोयला क्षेत्र के तत्वावधान में सोमवार को गिद्दी क पंचायत सचिवालय में नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन अरगड्डा महाप्रबंधक सत्यजीत कुमार ने किया. इस मौके पर अरगड्डा महाप्रबंधक श्री कुमार ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में सीसीएल कंपनी ईमानदारीपूर्वक जिम्मेदारी निभा रही है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र व इसके आस-पास के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देने के उद्देश्य यह शिविर आयोजित की गयी है. ताकि जरूरमंद लोगों को घर के पास ही मुफ्त जांच व परामर्श मिल सके. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही बेहतर जीवन की कुंजी है. आने वाले समय में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जायेंगे. अरगड्डा क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जेडआइ खान ने कहा कि कई बीमारियां शुरुआती चरण में पहचान होने पर आसानी से नियंत्रित की जा सकती है. इसलिए लोगों को नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए. शिविर में गांधीनगर की महिला चिकित्सक डॉ. जूही मिश्रा, नयीसराय अस्पताल के डॉ. पार्थों सारथी, डॉ. तबरेज अंजुम ने 181 लोगों के बीपी, शुगर, अस्थमा सहित अन्य रोगों की जांच की. उन्हें नि:शुल्क दवाईयां दी गयी. शिविर को सफल बनाने में आदर्श क्षेत्रीय चिकित्सालय गिद्दी के डॉ. अंशु कुमार, डॉ. उत्तम कुमार, डॉ. सागर कुमार, चिकित्साकर्मी विनोद कुमार, सतीश चौधरी, तौहिद आलम, कौशिक दत्ता, धीरज आदि का योगदान रहा. इस अवसर पर अरगड्डा क्षेत्र के अधिकारी राजीव कुमार, गिद्दी पीओ रंधीर कुमार सिंह, भास्कर शरण, रजत जायसवाल, दुर्गेश सिंह, मजदूर नेता अरूण कुमार सिंह, जन्मेजय सिंह, उपप्रमुख सुमन देवी, मुखिया कविता सिंह, उपमुखिया दीपक सिंह, शिक्षक उदयशंकर भट्टाचार्य, सूरज सिंह, अजय कुमार, रमेश राजभर, राहुल, इंद्रजीत प्रसाद सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >