रामनवमी पूजा को लेकर बैठक, कमेटी गठित

रामनवमी पूजा को लेकर नया बाजार टांड़, कुजू स्थित शंभूनाथ संकट मोचन मंदिर प्रांगण में एक बैठक हुई.

कुजू. रामनवमी पूजा को लेकर नया बाजार टांड़, कुजू स्थित शंभूनाथ संकट मोचन मंदिर प्रांगण में एक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मुखिया जयकुमार ओझा उर्फ बुच बाबा व संचालन चिंटू सिंह ने किया. बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि रामनवमी पूजा पूरे धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनायी जायेगी. साथ ही, अनुशासन और परंपरा को ध्यान में रखते हुए भव्य जुलूस एवं आकर्षक झांकी भी निकाली जायेगी. पूजा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर एक कमेटी का गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष के रूप में मनीष कुमार सिंह उर्फ चिंटू सिंह, सचिव सन्नी वर्मा, कोषाध्यक्ष सुरज तिवारी व पियूष अग्रवाल, उपाध्यक्ष नरेश राम व राजू नायक, सह सचिव धमेंद्र सिंहा और राहुल रवानी, पूजा प्रभारी सातों सिंह, मीडिया प्रभारी अमरजीत कुमार का मनोनयन किया गया. इसके अलावा मुख्य संरक्षक के रूप में जयकुमार ओझा उर्फ बुच बाबा, मोहसिन खान, मोती प्रसाद, शिबू प्रसाद, बालमुकुंद सिंह, विजय राम, संरक्षक सूरज सिंह, अनिल सिंह, बालेश्वर शर्मा, रामकिशोर प्रसाद, कृष्णा तिवारी और लक्ष्मी सिंह को जिम्मेदारी दी गई. वहीं, सक्रिय सदस्यों में सुभाष सिंह, चंदन सिंह, अविनाश चौबे, संतोष राणा, आयुष प्रसाद, मनोज विश्वकर्मा, निर्मल मेहता, कामरान, शाहरुख, विशाल कुमार रजक, प्रिंस राज, सुनील करमाली, सुमित कुमार, रोशन कुमार, शुभ कुमार, जीतू राम, अनीस रविदास शामिल है. बैठक के दौरान उमाशंकर सिंह, सुभाष सिंह, मुकेश सिंह, चंदन सिंह, आशीष गुप्ता, बादल सिंह, निखिल सिंह, लब्बू सेठ, चंचल अग्रवाल, शंकर करमाली, रवि खान, रोहित रवानी, दामोदर महतो, टुन्नु ठाकुर, राजू ठाकुर, चरकु, बिनोद विश्वकर्मा, चंदन रजक, अरुण रजक समेत कई लोग शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >