JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के समर्थन में 8 सितंबर को रामगढ़ में आजसू का पुतला दहन

JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के साथ कथित मारपीट के विरोध में आजसू पार्टी 8 सितंबर को रामगढ़ के सुभाष चौक पर शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन और पुतला दहन करेगी. प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गई है.

रामगढ़ : JPSC एवं JSSC अभ्यर्थी मंच के शांतिपूर्ण पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान अभ्यर्थियों के साथ कथित मारपीट और कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न किए जाने के विरोध में आजसू पार्टी ने 8 सितंबर को सुभाष चौक पर शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन एवं पुतला दहन करने का निर्णय लिया है. इसे लेकर आजसू पार्टी के जिला कार्यालय में आवश्यक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार दांगी ने की, जबकि संचालन जिला सचिव लालचंद महतो ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मांडू विधायक तिवारी महतो मौजूद रहे.

उपायुक्त को दी गई कार्यक्रम की सूचना

मांडू विधायक तिवारी महतो ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम की सूचना रामगढ़ उपायुक्त को पत्र के माध्यम से दी गई है. उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के साथ कथित मारपीट और शांतिपूर्ण कार्यक्रम को बाधित किए जाने की घटना का उल्लेख करते हुए उचित कार्रवाई तथा कार्यक्रम के दौरान आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की गई है.

शांतिपूर्ण आवाज उठाना लोकतांत्रिक अधिकार

जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार दांगी ने कहा कि जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाना छात्र-युवाओं का लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक अधिकार है. आजसू पार्टी छात्र-युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए उनके साथ मजबूती से खड़ी है. उन्होंने कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर लगातार आवाज बुलंद करती रहेगी.

4 सितंबर तक प्रखंड कमेटियों की बैठक

दिलीप कुमार दांगी ने बताया कि 4 सितंबर तक सभी प्रखंडों में प्रखंड कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी. इसके बाद 7 सितंबर को बिजली ऑफिस में ज्ञापन सौंपा जाएगा. वहीं, 8 सितंबर को रामगढ़ के सुभाष चौक पर पुतला दहन एवं शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: हजारीबाग के कन्हरी हिल के पास मिले JLKM नेता पनेश्वर महतो, सदर अस्पताल में जांच जारी

प्रशासन से सहयोग की अपील

आजसू पार्टी ने प्रशासन से प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक सहयोग सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि विरोध-प्रदर्शन शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हो सके.

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश महतो, केंद्रीय कोषाध्यक्ष विमल बुधिया, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, केंद्रीय सदस्य हेमलाल महतो, मदन महतो, जिला परिषद सदस्य भोला तुरी, तपेश्वर महतो, मांडू प्रखंड अध्यक्ष नरेश महतो, रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष राजेश कुमार महतो, दुलमी प्रखंड अध्यक्ष पंकज महतो, गोला प्रखंड अध्यक्ष गजाधर महतो, पतरातू प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर महतो सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में स्कूल पहुंचने के बाद शिक्षक रहस्यमय ढंग से लापता, मोबाइल और चाबी सहकर्मी को सौंपकर निकले

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रतीक्षा कुमारी

प्रतीक्षा कुमारी को कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का अनुभव है। वह फिलहाल प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में काम कर रही हैं। इससे पहले प्रतीक्षा The Followup के साथ भी काम कर चुकी हैं। अपने काम के दौरान इन्होंने झारखंड से जुड़ी स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक और आम लोगों से जुड़े मुद्दों की खबरें लिखने, एडिट करने और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पब्लिश करने का काम किया है। इसके साथ ही इन्हें न्यूज का वॉयस ओवर करने का भी अनुभव है। प्रतीक्षा खबरों को आसान, प्रभावी और दर्शकों की समझ के मुताबिक लिखने के साथ-साथ वीडियो के लिए स्क्रिप्ट तैयार करने और उसे अपनी आवाज में प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने का काम भी करती हैं। पत्रकारिता में उनकी खास दिलचस्पी झारखंड के स्थानीय मुद्दों, राजनीति, शिक्षा, रोजगार और आम लोगों से जुड़े विषयों पर खबरें तैयार करने और डिजिटल न्यूज कंटेंट बनाने में है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >