रामगढ़ के इस अस्पताल को मिला बड़ा सम्मान, आयुष्मान डिजिटल मिशन में शानदार काम पर प्रशस्ति पत्र

रामगढ़ के प्राइम हॉस्पीटल को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में बेहतर प्रदर्शन के लिए एनएचए के सीईओ द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

रामगढ़. रामगढ़ जिला टाउन हॉल के सभागार में सोमवार को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) का कार्यशाला आयोजित किया गया. कार्यशाला में कैथा के प्राइम हॉस्पीटल को एबीडीएम में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करने व लक्ष्य को प्राप्त करने के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया.

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ सुनील कुमार वर्णवाल ने प्राइम हॉस्पीटल के संचालक डॉ दिनेश कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. प्रशस्ति पत्र में प्राइम हॉस्पीटल द्वारा स्वास्थ्य के लिए जिला में बेहतर कार्य करने की सराहना की गयी. साथ ही सरकार के बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने में सहयोग के लिए प्रोत्साहित किया गया.

इस मौके पर प्राइम हॉस्पीटल के संचालक दिनेश कुमार ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनके हॉस्पीटल ने सरकार के एबीडीएम के विशेष कार्य में सहयोग किया है. मौके पर उपायुक्त ऋतुराज, डीडीसी आशीष अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: Ramgarh: JPSC-SSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच रामगढ़ में पुलिस की कड़ी निगरानी

ये भी पढ़ें: रामगढ़ के खिलाड़ियों का जलवा, 124 टीमों को पछाड़कर सीबीएसई खो-खो चैंपियन बनी टीम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >