पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी मिलकर कदम उठायें : केबी सिंह

पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी मिलकर कदम उठायें : केबी सिंह

भुरकुंडा. विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर मंगलवार को जेएसपीएल पतरातू में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसके तहत 101 पौधे लगाये गये. कार्यक्रम की शुरुआत प्लांट हेड केबी सिंह ने पौधरोपण कर की. श्री सिंह ने कहा कि आज का दिन हमें हमारी उस धरती मां की याद दिलाता है, जो हमें जीवन, जल, वायु व अन्न प्रदान करती है. आज उसी धरती पर ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण संकट गहराता जा रहा है. यह समय है जब हम सबको मिलकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीर कदम उठाने होंगे. श्री सिंह ने कहा कि कंपनी हमेशा से अपने सामाजिक व पर्यावरणीय उत्तरदायित्वों को गंभीरता से निभाती रही है. हम न केवल उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्टता लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन बनाये रखने के लिए भी सतत प्रयास करते हैं. इस अवसर पर जिंदल फाउंडेशन ने भी कई कार्यक्रमों का आयोजन किया. इसमें राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बलकुदरा में बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता व महिला उत्पादक समूह मतकमा के साथ जैविक खाद बनाने का प्रशिक्षण शामिल हैं. मौके पर महाप्रबंधक संतोष कुमार, आरडी शर्मा, सुभाष शरण, प्रवीण कुमार, डी साहू, शंभु दास, अभय सिंह, कुमार राहुल, डॉ संजीव, जयंत गोखले, अशोक सिंह, राजीव रंजन उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >