::विधायक ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण

::विधायक ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण

: बरकाकाना. पतरातू प्रखंड की कंडेर पंचायत में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया. मुख्य अतिथि बड़कागांव के विधायक रोशनलाल चौधरी, पंचायत मुखिया रवींद्र करमाली, पंसस पुनीता देवी थे. पहान गोपाल मुंडा ने विधायक रोशनलाल चौधरी से पूजा करायी. अतिथियों ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. विधायक श्री चौधरी ने कहा कि भगवान बिरसा के संघर्ष से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है. मौके पर द्वारिका महतो, ललिता देवी, पी देवी, महेश रजवार, उमेश मुंडा, मनोज मुंडा, कंचन महतो, उमेश महतो, सुरेंद्र बेदिया, सूरज कुमार, सुरेंद्र कुमार राम उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >