रामगढ़. रामगढ़ कैंट प्रधान डाकघर में गर्मी को ध्यान में रखते हुए खाताधारकों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गयी है. इसका उद्घाटन सहायक डाक अधीक्षक ब्रजेश कुमार पासवान व डाक निरीक्षक आशीष कुमार पांडे ने किया. डाक निरीक्षक ने कहा कि जल ही जीवन है. इसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी सभी की है. ग्राहकों ने पहल की सराहना करते हुए डाक विभाग को धन्यवाद दिया. इस अवसर पर रविशंकर राय, रामेश्वर प्रसाद, अरुण कुमार सिंह, बृजनंदन कुमार, अंकित कुमार, सौरव कुमार, चंदन कुमार महतो, आदर्श अनिकेत, मीना देवी, संजय सिंह, पन्नालाल, देवाशीष गोप, लखन महतो उपस्थित थे.
गर्मी को देखते हुए डाकघर में पेयजल की व्यवस्था
गर्मी को देखते हुए डाकघर में पेयजल की व्यवस्था
