नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलायी गयी शपथ

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलायी गयी शपथ

रामगढ़. गोला रोड स्थित अग्रसेन भवन में नारनौलिया महिला समिति व युवा समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन के समक्ष दीप जला कर की गयी. इस अवसर पर महिला समिति व युवा समिति के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ अध्यक्ष रंजन अग्रवाल ने दिलायी. समारोह में सलाहकार समिति, कार्यकारिणी समिति, महिला समिति व युवा समिति के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे. सचिव गुप्तेश्वर अग्रवाल ने समाज की प्रगति के लिए आगे की योजनाओं पर अपने विचार रखे. सभा को पूर्व अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल, सलाहकार समिति के विजय अग्रवाल, महिला समिति की अध्यक्षा रेणु अग्रवाल व युवा समिति के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने भी संबोधित किया. अध्यक्ष रंजन अग्रवाल ने सामाजिक एकता, समरसता व सर्वांगीण विकास पर विस्तार से जानकारी दी. धर्मवीर अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन व शांति पाठ किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >