विधिक जागरूकता अभियान के तहत निकाली गयी प्रभात फेरी

सघन विधिक जागरूकता व आउटरीच अभियान के तहत मंगलवार को प्रभात फेरी निकाली गयी.

रामगढ़. सघन विधिक जागरूकता व आउटरीच अभियान के तहत मंगलवार को प्रभात फेरी निकाली गयी. प्रभात फेरी व्यवहार न्यायालय परिसर से प्रारंभ होकर बिरसा चौक गोलचक्कर, एनएच-23 स्थित राजहंस पेट्रोल पंप होते हुए गुजरी. इस दौरान लोगों को विधिक अधिकारों, योजनाओं व न्याय तक पहुंच के प्रति जागरूक किया गया. प्रभात फेरी में उपायुक्त ऋतुराज, प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश मो तौफीकुल हसन, जिला जज कुटुंब न्यायालय राजीव आनंद, जिला जज प्रथम विशाल श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आरती माला, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अरबिंद कच्छप, सीनियर सिविल जज द्वितीय शिवेंदु द्विवेदी, सिविल जज चतुर्थ उत्तम सागर राणा, सीनियर सिविल जज पंचम तबिंदा खान, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी आलोक सिंह, अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी सह रजिस्ट्रार हर्षित तिवारी, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी आयशा सिंह सरदार, गोपनीय शाखा प्रभारी रविंद्र गुप्ता, जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता आनंद अग्रवाल, पैनल अधिवक्ता, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता, मेडियेटर्स, न्यायालय कर्मी व बड़ी संख्या में पैरा लीगल वॉलेंटियर्स शामिल हुए.

प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश मो तौफीकुल हसन ने बताया कि 90 दिवसीय अभियान के तहत सरकार की योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >