लापता प्रतिमा कुमारी और विक्रम सिंह की तलाश को लेकर शहर में पोस्टर सटा

रामगढ़ थाना में दर्ज प्राथमिकी के आलोक में लापता या अपहृत प्रतिमा कुमारी व लापता या अपहृत विक्रम सिंह की तलाश में पुलिस ने अभियान तेज किया है

रामगढ़. रामगढ़ थाना में दर्ज प्राथमिकी के आलोक में लापता या अपहृत प्रतिमा कुमारी व लापता या अपहृत विक्रम सिंह की तलाश में पुलिस ने अभियान तेज किया है. दोनों की खोजबीन को लेकर रामगढ़ थाना पुलिस की ओर से 50-50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गयी है. इनकी खोजबीन के लिये गुरुवार को रामगढ़ पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में पोस्टर लगाये गये. पुलिस ने थाना चौक, सुभाष चौक, टेकर स्टैंड, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, कोठार, कैथा समेत अन्य मुख्य स्थानों पर पोस्टर चिपकाया है. पोस्टर में दोनों लापता की तस्वीर व जानकारी दी गयी है. पुलिस ने बताया कि इससे पूर्व भी पुलिस टीम ने रांची स्थित करुणा आश्रम, बालाश्रय गृह, प्रेम आश्रय संस्था समेत विभिन्न संस्थानों में भौतिक रूप से जाकर सत्यापन किया था. संभावित ठिकानों पर भी जांच-पड़ताल की गयी, लेकिन अब तक दोनों का कोई पता नहीं चल पाया है. रामगढ़ थाना पुलिस ने इन दोनों के संबंध में कोई जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की है. पुलिस ने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >