रामगढ़. कार्यस्थल पर महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को एचएएसपी के सेंट्रल ट्रेनिंग हॉल में महिला कर्मचारियों के लिए यौन उत्पीड़न की रोकथाम (पीओएसएच) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण के दौरान महिला कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षित और गरिमापूर्ण वातावरण के अधिकारों की जानकारी दी गयी.
शिकायत की स्थिति में इंटरनल कमेटी से करें संपर्क
प्रशिक्षण में बताया गया कि किसी समस्या या शिकायत की स्थिति में महिला कर्मचारी इंटरनल कमेटी से संपर्क कर अपनी बात रख सकती हैं. इस दौरान इंटरनल कमेटी के सभी सदस्यों का परिचय भी कराया गया.
पीओएसएच अधिनियम के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा
प्रशिक्षण सत्र में पीओएसएच अधिनियम से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी. प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए अपने प्रश्न और विचार साझा किये. प्रशिक्षण का संचालन अदिति ने किया.
कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को पीओएसएच अधिनियम के प्रति जागरूक करने के साथ कार्यस्थल पर सम्मान, सुरक्षा और समानता की संस्कृति को मजबूत करना था.
