पुलिस को देख भाग रहा था आरोपी, घेर कर पकड़ा, भेजा गया जेल

पुलिस को देख भाग रहा था आरोपी, घेर कर पकड़ा, भेजा गया जेल

रामगढ़. एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में बनी टीम ने पारेबस्ती पानी टंकी के समीप की झाड़ियों से एक राइफल व आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है. एसपी अजय कुमार ने मंगलवार को एसपी कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि पारेबस्ती पानी टंकी, पारसोतिया निवासी शशि कुमार (20 वर्ष, पिता स्व बंशी माली) पुलिस टीम को देख कर पानी टंकी क्षेत्र से भागने लगा. उसे पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया. शशि ने पुलिस को बताया कि उसने तीन अन्य सहयोगियों के साथ न्यू कॉलोनी वार्ड तीन के फौजी रमेश राय के बंद घर से 29 अगस्त को चोरी की है. उसकी निशानदेही पर पारेबस्ती पानी टंकी की झाड़ियों से लाइसेंसी राइफल को बरामद किया गया. एक हीटर, स्टील के गमले, सिंगल गैस चूल्हा, लोटा, डीवीडी प्लेयर व ट्राली बैग बरामद किये गये हैं. इस चोरी की प्राथमिकी रामगढ़ थाना में दर्ज है. पुलिस टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुनि सह रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्णा कुमार, पुअनि आशुतोष कुमार सिंह, पुअनि ओमकार पाल, सअनि सुजीत कुमार सिंह शामिल थे. प्रेसवार्ता में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार व पुअनि ओमकार पाल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >