घाटोटांड़. टाटा स्टील वेस्ट बोकारो ने अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर मुकुंदाबेड़ा स्थित नये स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के आसपास पौधरोपण अभियान चलाया. इस कार्यक्रम में समर कैंप से जुड़े 145 से अधिक बच्चों ने भाग लिया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सतत विकास को बढ़ावा देना था. इस दौरान 48 पौधे लगाये गये. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के हेड एडमिनिस्ट्रेशन दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे प्रयास पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. सभी को इसमें सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए. कार्यक्रम में शामिल बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर टाटा स्टील फाउंडेशन वेस्ट बोकारो के यूनिट लीडर आदित्य कुमार सिंह, प्रदीप गौर, सिंथिया एंथनी, नवींद्र साहू उपस्थित थे.
अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर टाटा स्टील का पौधरोपण अभियान
अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर टाटा स्टील का पौधरोपण अभियान
