भुरकुंडा. भुरकुंडा और बासल थाना में मंगलवार को नए थाना प्रभारियों ने पदभार संभाल लिया. भुरकुंडा थाना में शिवलाल गुप्ता और बासल थाना में अन्नत कुमार सिंह ने योगदान दिया.
पदभार संभालने के बाद दोनों थाना प्रभारियों ने कहा कि थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता होगी. अपराध पर अंकुश लगाने के साथ आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस सक्रियता से काम करेगी.
उन्होंने थाना क्षेत्र के लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की. कहा कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या जरूरी जानकारी मिलने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके. नए प्रभारियों के योगदान के बाद पुलिसकर्मियों ने भी उनका स्वागत किया.
