..रजरप्पा जेवर डकैती कांड में पुलिस ने जमीन में छिपाये जेवरात बरामद किये : एसपी

रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर रजरप्पा मोड़ स्थित शिव शंकर ज्वेलर्स में हुई डकैती मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है

21 अप्रैल को हुई डकैती के बाद रजरप्पा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी रामगढ़. रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर रजरप्पा मोड़ स्थित शिव शंकर ज्वेलर्स में हुई डकैती मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने छापेमारी कर जमीन में गाड़कर रखे सोना-चांदी के जेवरात बरामद किये. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक रामगढ़ मुकेश कुमार लुणायत ने सोमवार को प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल को हुई डकैती के बाद रजरप्पा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक चंदन वत्स के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. टीम ने 24 अप्रैल को सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इसके बाद 10 मई को मुख्य आरोपी सुभानी अंसारी उर्फ ललका के परिजनों के ठिकाने पर छापेमारी की गयी. उसकी पत्नी नाजमा खातून और दामाद शाहनवाज हुसैन की निशानदेही पर घर में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए जेवरात बरामद किये गये. पुलिस ने सोना व चांदी धातु के कुल 134 पीस जेवर जब्त किये, जिनमें हार, झुमका, अंगूठी, कंगन और चूड़ियां शामिल हैं. बरामद चांदी का वजन लगभग 1350 ग्राम और सोना जैसा धातु करीब 49 ग्राम बताया गया है. नजमा खातून और शाहनवाज हुसैन को गिरफ्तार किया है एसपी ने बताया कि पुलिस ने बरकट्ठी कुजू मांडू निवासी नजमा खातून और शाहनवाज हुसैन को गिरफ्तार किया है. वहीं अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान जारी है. लूटे गये शेष सामान की बरामदगी के लिए भी लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. एसआइटी में डीएसपी मुख्यालय के अलावा पुलिस निरीक्षक मांडू रजत कुमार, पुअनि सह कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह, पुअनि रोहित राज सिंह, पुअनि आशीष कुमार गौतम, पुअनि नागेंद्र सिंह आजाद सहित रजरप्पा थाना व कुज्जू ओपी के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >