पिता से पूछताछ कर रही है पुलिस

पिता से पूछताछ कर रही है पुलिस

दुलमी : रजरप्पा थाना क्षेत्र के बोंगासोरी गांव के एक युवती को इंद्रानाला के समीप एक मचान में दो युवकों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया. दोनों युवक पोटमदगा गांव के बताये जाते हैं. इसमें एक युवक मौके से फरार हो गया. यह घटना शनिवार शाम की है. बताया जाता है कि तौफीक अंसारी और प्रिंस ने युवती को बुलाया था.

इस बीच ग्रामीणों की नजर इन पर पड़ी. इसके बाद इन्हें पकड़ा गया. माैके से एक युवक फरार हो गया. इस मामले को लेकर रात में पंचायत हुई. यहां से दूसरा युवक भी पुलिस को देखते ही फरार हो गया.

घटना की सूचना रजरप्पा पुलिस को दी गयी. पुलिस बाइक और मोबाइल को जब्त कर थाना ले गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस आरोपी युवक के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना ले गयी.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >