पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया

पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया

गिद्दी (हजारीबाग) : हजारीबाग एसपी के निर्देश पर हजारीबाग यातायात, गिद्दी पुलिस ने गिद्दी व हेसला गांव के नजदीक दो पहिया वाहन की जांच की. अभियान में हेलमेट, मास्क व कागजात की जांच की गयी. कई वाहनों को जब्त किया गया.

चालान भरने के बाद इसे छोड़ा जायेगा. गिद्दी थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने कहा कि गिद्दी थाना क्षेत्र में यह अभियान चलेगा. उन्होंने लोगों से मास्क पहनने की अपील की. अभियान में हजारीबाग यातायात पुलिस के एम मुंडा, गिद्दी थाना के जीवन किशोर लकड़ा सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >