पीवीयूएनएल से पहली फ्लाई ऐश रैक रवाना, असम भेजी गयी चार हजार टन राख

पीवीयूएनएल से पहली फ्लाई ऐश रैक रवाना, असम भेजी गयी चार हजार टन राख

पतरातू. पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) ने हरित ऊर्जा और सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए चार हजार टन फ्लाई ऐश की पहली रेल रैक को असम स्थित स्टार उद्योग के लिए रवाना किया. पीवीयूएनएल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी एके सहगल ने रैक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. बताया गया कि यह फ्लाई ऐश रेक करीब 1243 किलोमीटर दूर टेटेलिया (असम) स्थित स्टार सीमेंट प्लांट तक पहुंचेगी. खास बात यह रही कि पीवीयूएनएल में कोयला लेकर पहुंची रेल रैक का ही बैक लोडिंग के माध्यम से फ्लाई ऐश परिवहन में उपयोग किया गया. इससे रेलवे संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल होने के साथ परिवहन लागत और ईंधन खपत में भी कमी आयी है. पीवीयूएनएल प्रबंधन के अनुसार, रेल मार्ग से फ्लाई ऐश भेजे जाने के कारण लगभग 15 हजार लीटर डीजल की बचत हुई है. सामान्यतः इतनी मात्रा में फ्लाई ऐश को डिस्पोजल साइट तक पहुंचाने में बड़ी मात्रा में डीजल खर्च होता है. इस पहल से कार्बन उत्सर्जन में कमी आने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी. कार्यक्रम के दौरान सीजीएम (प्रोजेक्ट) अनुपम मुखर्जी, जीएम (ओ एंड एम) मनीष खेतरपाल, जीएम (मेंटेनेंस एवं एडमिनिस्ट्रेशन) ओम प्रकाश सोलंकी सहित पीवीयूएनएल के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं स्टार सीमेंट के प्रतिनिधि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >