रात एक बजे तक अखाड़ों में खिलाड़ियों ने किया प्रदर्शन

रामनवमी को लेकर पूरे चितरपुर क्षेत्र का माहौल राममय हो गया. रजरप्पा मोड़ से लेक बाजार टांड़ तक केसरिया ध्वजा से पटा हुआ है

फोटो फाइल : 18 चितरपुर सी – डीजे की धुन पर रजरप्पा मोड़ में हजारों की संख्या में झूमते रामभक्त फोटो फाइल : 18 चितरपुर डी – हैरतंगेज खेल का प्रदर्शन करते खिलाड़ी :- आज निकलेगा विजयादशमी जुलूस, मां दुर्गे की प्रतिमा का होगा विसर्जन :- प्रभु श्रीराम के गीतों पर नाचते – झूमते रहे रामभक्त चितरपुर. रामनवमी को लेकर पूरे चितरपुर क्षेत्र का माहौल राममय हो गया. रजरप्पा मोड़ से लेक बाजार टांड़ तक केसरिया ध्वजा से पटा हुआ है. बुधवार को रामनवमी जुलूस के दौरान रात एक बजे तक क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों में खिलाड़ी हैरतंगेज करतब व खेल का प्रदर्शन किया. जानकारी के अनुसार रजरप्पा मोड़, मंडई, काली चौक, चितरपुर चट्टी बाजार, शिवालय मंदिर, बाबू दरवाजा, बाजारटांड़ सहित कई अखाड़ों में समर्थन क्लब, सम्राट क्लब, मां दुर्गा, जागृति, ज्ञान, भगवा, कीर्तन, किसान, गंगा, श्रद्धानंद क्लब के खिलाड़ियों ने अस्त्र – शस्त्र का परिचालन किया. साथ तलवार, भुजाली से ग्रुपिंग खेल व हैरतंगेज करतब दिखाया. इस दौरान ताशा पार्टी द्वारा खिलाड़ियों का जमकर उत्साह बढ़ाया गया. उधर रजरप्पा मोड़ में लगे डीजे साउंड में हजारों की संख्या में रामभक्त नाचते-झूमते रहे. साथ ही जय श्रीराम, जय हनुमान के जयकारा भी लगाते रहे. जुलूस के दौरान सुरक्षा व विधि व्यवस्था में बीडीओ ज्ञानमणि एक्का, सीओ दीपक मिंज, थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय, एसआइ रंजीत महतो, शिक्षा विभाग के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी इंशा अल्लाह, प्रखंड समन्वयक कमल साव सहित कई दंडाधिकारी व बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान तैनात थे. उधर 19 मार्च को क्षेत्र में विजयादशमी का जुलूस निकाला जायेगा. जहां शिवालय मंदिर में स्थापित मां दुर्गे की प्रतिमा का नगर भ्रमण के बाद जलाशय में विसर्जन किया जायेगा. विजयादशमी के मौके पर भी रामनवमी समिति के लोग और क्षेत्र के विभिन्न क्लबों के खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में रामभक्त अस्त्र – शस्त्र के साथ जुलूस में शामिल होंगे. जहां देर रात तक विभिन्न अखाड़ों में लाठी, तलवार व अस्त्र – शस्त्र का परिचालन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.