Patratu: रेलकर्मियों की समस्याओं को लेकर ECRKU प्रतिनिधिमंडल ने सीनियर DME से की मुलाकात

Patratu: पतरातू में ECRKU के प्रतिनिधिमंडल ने सीनियर DME से मुलाकात कर रेलकर्मियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से रखा. बैठक में कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.

Patratu: ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को डीजल शेड पतरातू के सीनियर डीएमई (डीजल) अनिल कुमार सिंह से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात कर रेलकर्मियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को उनके समक्ष रखा. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ईसीआरकेयू के अपर महामंत्री सह एआईआरएफ वर्किंग कमेटी सदस्य मो ज्याऊद्दीन और एआईआरएफ के जोनल सचिव ओपी शर्मा ने किया. उनके साथ ईसीआरकेयू पतरातू शाखा-2 के सचिव अजीत कुमार सहित कई सक्रिय सदस्य मौजूद थे.

इन चीजों की मांग की गई

बैठक में रेलकर्मियों की सुविधाओं और कार्यस्थल से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई. यूनियन की ओर से रेलवे अस्पताल पतरातू में महिला चिकित्सक की नियुक्ति, मुख्य सड़क एवं रेलवे कॉलोनियों के आसपास उगी झाड़ियों की सफाई, स्टीम कॉलोनी से डीजल शेड तक जर्जर सड़क की मरम्मत, नव निर्मित रेल आवासों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा डीजल शेड परिसर में साइकिल एवं मोटरसाइकिल पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग उठाई गई. इसके अलावा विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों की लंबित पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने का भी अनुरोध किया गया.

प्रतिनिधिमंडल में ये लोग थे शामिल

सीनियर डीएमई अनिल कुमार सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि रेलवे प्रशासन कर्मचारियों के हितों के प्रति गंभीर है तथा उठाए गए मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. मौके पर ओंकार चौधरी, मनोज श्रीवास्तव, शंकर दयाल दास, शैलेश कुमार राय, अभिषेक कुमार, सतीश कुमार, मोहम्मद इस्लाम, सलामुद्दीन, उमेश, बाबूलाल, बैजनाथ महतो, एन गोप, राजेश गुप्ता, उत्तम कुमार, बीके मंडल, कुणाल कुमार गुप्ता, जाकिर हुसैन, तपन बाउरी, राकेश कुमार, नितेश कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें…

पतरातू के जीईएम पहुंचीं इंटरनेशनल पहलवान चंचला कुमारी, छात्राओं में भरा आत्मविश्वास

रामगढ़ : बासल थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, दो युवकों की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >