पानी देख सेल्फी-वीडियो और नहाने वाले हो जाएं सावधान, पतरातू डैम का बढ़ रहा जलस्तर! 1327 RRL पर खुलेंगे फाटक

पतरातू डैम का जलस्तर 1325.4 आरआरएल है। प्रशासन ने लोगों से डैम क्षेत्र में सेल्फी लेने और नहाने से बचने की अपील की है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

पतरातू: लगातार हो रही बारिश के बीच पतरातू डैम के जलस्तर पर प्रशासन की नजर बनी हुई है. फिलहाल डैम का जलस्तर 1325.4 RRL है, जो सामान्य स्थिति में है. हालांकि, बारिश लगातार जारी रहने और डैम में पानी का प्रवाह बढ़ने पर जलस्तर 1327 RRL तक पहुंचता है, तो डैम के फाटक खोले जा सकते हैं. इसे देखते हुए डैम क्षेत्र में जाने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गयी है.

शेष परिसंपत्ति के प्रशासन एसके पंडा ने बताया कि डैम के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है. बारिश और पानी के प्रवाह में होने वाली वृद्धि के अनुसार आवश्यक कदम उठाये जाएंगे, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो.

1327 RRL पर पहुंचा पानी तो खुल सकते हैं डैम के फाटक

एसके पंडा ने बताया कि फिलहाल डैम का जलस्तर सामान्य है. वर्तमान में यह 1325.4 RRL है. यदि लगातार बारिश होती है और डैम में पानी का फ्लो बढ़ता है, तो जलस्तर 1327 RRL तक पहुंचने पर फाटक खोलने की आवश्यकता पड़ सकती है.

उन्होंने कहा कि जलस्तर में होने वाले बदलाव पर लगातार नजर रखी जा रही है. परिस्थितियों के अनुसार समय रहते जरूरी कदम उठाये जाएंगे.

सेल्फी-वीडियो और नहाने से बचने की अपील

प्रशासन ने डैम घूमने आने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है. एसके पंडा ने कहा कि लोग डैम क्षेत्र में सेल्फी और वीडियो बनाने या नहाने के लिए जल क्षेत्र के पास न जाएं.

उन्होंने कहा कि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में डैम क्षेत्र में जाना जोखिम भरा हो सकता है. ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए लोगों को डैम के जल क्षेत्र से दूर रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >