लगातार बढ़ रहा है पतरातू डैम का जलस्तर, तीन फाटक खोल किया जा रहा जलनिकासी का काम

पीटीपीएस के अधिकारी लगातार लोगों से इस बात की अपील कर रहे हैं कि वे नलकारी नदी के पास ना खुद जाएं और न ही जानवरों जाने दें.

अजय तिवारी, रामगढ़ : रामगढ़ के पतरातू डैम में विभिन्न पहाड़ी नदियों के मिलने और बारिश की वजह जलस्तर में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. रविवार सुबह को 1328 रेडियस लेवल जलस्तर को बनाये रखने के लिए डैम का एक और फाटक खोल दिया गया ताकि यह खतरे के निशान के पार न चला जाए. अब डैम के कुल तीन फाटक से जल निकासी का कार्य हो रहा है. इससे पहले शनिवार को भी जलस्तर को बनाये रखने के लिए एक फाटक खोला गया था, लेकिन रविवार की अहले सुबह पता चला कि डैम के वाटर लेवल काफी बढ़ गया है. जिसके बाद अधिकारियों एक और फाटक खोलने के निर्णय लिया.

अधिकारियों ने लोगों से क्या अपील की

पीटीपीएस के अधिकारी लगातार लोगों से इस बात की अपील कर रहे हैं कि वे नलकारी नदी के पास ना खुद जाएं और न ही जानवरों जाने दें. उनका कहना है कि विभिन्न स्रोतों से लगातार पानी आने के कारण डैम का जलस्तर पहले के मुकाबले बहुत बढ़ गया है. तीन फाटक खोलने का नतीजा ये है कि दामोदर और नलकारी नदी तेजी से बढ़ गया है. उन्होंने कहा है कि हम स्थिति पर 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं ताकी स्थिति हमारे नियंत्रण से बाहर न जाएं.

ये दो नदियां हैं डैम का मुख्य जलस्त्रोत

बता दें कि पतरातू डैम के जलस्तर को यथावत बनाए रखने के लिए गुरुवार को तीन नंबर फाटक को तीन इंच के लिए खोल दिया गया था. वहीं शनिवार को भी 6 नंबर फाटक को छह इंच के लिए खोल दिया गया. डैम का मुख्य जलस्त्रोत नलकारी और घाघरा नदी है. जहां से बारिश के कारण ये दोनों उफनायी हुई है. वर्तमान में पतरातू डैम की क्षमता रेडियूस लेवल है. जबकि वर्तमान में इसका जलस्तर 1328 रेडियस लेवल है. जिससे यथावत बनाये रखने के लिए एक के बाद एक फाटक खोल जा रहे हैं.

Also Read: रामगढ़ के पतरातू डैम का जलस्तर फिर बढ़ा तो दूसरा फाटक भी खोलना पड़ा, लोगों से की गयी ये अपील

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >