पतरातू में मजदूरों का आंदोलन तेज, 8 सितंबर को धरना-प्रदर्शन; मांगें नहीं मानीं तो गेट जाम की चेतावनी

पतरातू में अखिल झारखंड श्रमिक संघ ने मजदूरों की मांगों को लेकर 8 सितंबर को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करने का निर्णय लिया है. पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें.

पतरातू से अजय तिवारी की रिपोर्ट

रामगढ़ जिले के पतरातू में अखिल झारखंड श्रमिक संघ की बैठक रविवार को चिल्ड्रेन पार्क में आयोजित की गयी. बैठक में विगत आंदोलन के 11 सूत्री मांगों पर चर्चा की गयी. वहीं आठ सूत्री मांगों को लेकर मजदूरों के हित में होने वाले एक दिवसीय आंदोलन पर विचार-विमर्श किया गया.

बैठक में कहा गया कि पीवीयुएनएल एनटीपीसी पतरातू के प्रबंधकों द्वारा मजदूरों की मांगों को केवल आश्वासन तक सीमित रखा जा रहा है. इसे लेकर मजदूरों ने अब अपनी मांगों के लिए आंदोलन की रणनीति तय की है. बैठक में आठ सितंबर को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करने का निर्णय लिया गया.

मांगें नहीं मानीं तो गेट जाम की चेतावनी

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन और आंदोलन के दौरान यदि प्रबंधक सार्वजनिक रूप से लिखित रूप में मजदूरों की मांगों को उनके हित में संज्ञान नहीं लेती है, तो इसके बाद अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन और आंदोलन के साथ गेट जाम किया जा सकता है. बैठक में स्पष्ट किया गया कि यदि प्रबंधक मजदूरों की मांगों और अधिकारों के विपरीत अपना रुख रखती है, तो उसका विरोध किया जाएगा. मजदूरों ने अपने अधिकारों को प्राप्त करने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही.

बैठक में पीवीयुएनएल प्रभारी के केंद्रीय सचिव समेत कई लोग मौजूद

बैठक में पीवीयुएनएल प्रभारी के केंद्रीय सचिव विनोद कुमार सिंह उर्फ बबलू कुमार सिन्हा, अखिल झारखंड श्रमिक संघ के अध्यक्ष अनिकेत कुमार समेत कृष्णा कुमार, दीपक कुमार, रुस्तम अंसारी, कृष्ण कुमार मुंडा, अकबर हुसैन, एमडी साबिर अली, एमडी अमजद अली, अमित, सोनू कुमार, शिवकुमार ठाकुर, जलेश्वर महतो, संदीप कुमार दास, चिरंजीव करमाली, सचिन कुमार, शमशुद अंसारी, अकलेश गोप, आदित्य कुमार मुंडा, विक्की कुमार मुंडा, उत्तम प्रजापति, जय किशन, गौतम कुमार, पवन कुमार मुंडा, कृष्ण कुमार, विनोद कुमार सिंह, अजय कुमार सहित अन्य शामिल थे.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में खनिज राजस्व के मुद्दे पर झामुमो का हल्लाबोल, 24 से जनजागरण अभियान; 7 सितंबर को प्रखंडों में धरना


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >