भुरकुंडा. लबगा पंचायत के किन्नी में बलकाहा पाहन महेंद्र सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मंगलवार को मुख्य अतिथि मुखिया किरण यादव ने किया. मुखिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेलकूद के आयोजन से युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है. टूर्नामेंट का पहला मैच बलकुदरा व पाली के बीच खेला गया. बलकुदरा ने पहले खेलते हुए निर्धारित 10 ओवरों में आठ विकेट पर 75 रन बनाया. पाली की टीम ने केवल पांच खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. फाइनल मैच सात फरवरी को खेला जायेगा. मौके पर लालू महतो, महेश चौधरी, अनिल सिंह खरवार, उपेंद्र सिंह खरवार, गणेश करमाली, जोशीलाल पटेल, सूरज जायसवाल, सोनू पटेल, देवनाथ महतो, मनोरंजन सिंह खरवार, शहदेव महतो उपस्थित थे.
क्रिकेट टूर्नामेंट में पाली की टीम विजयी
क्रिकेट टूर्नामेंट में पाली की टीम विजयी
