ओपी जिंदल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

ओपी जिंदल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

भुरकुंडा. ओपी जिंदल स्कूल पतरातू के विद्यार्थियों ने सीबीएसइ 10 वीं व 12 वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है. 12 वीं में आरती कुमारी 87.4, श्रेया कुमारी 87.4, परी साहू 87, आदित्य नारायण शर्मा 86.8, आयुषी प्रसाद 86.6, निशांत कुमार यादव 84.2, सोनू कुमारी 83.8, आदरीति जे नायर 82.6, रक्षा कुमारी 82.6, ऋषिका अग्रवाल 82.4, ईशा कुमारी 81, रुद्र राज 79.4, सादिया सदफ 79.4, भारती कुमारी 77, कशिश कुमारी 76.8, स्नेहल सिंह ने 76 प्रतिशत अंक प्राप्त किया. 10 वीं में अमित कुमार यादव ने 94, भूमि 93.2, हर्षित गुप्ता 92.6, अनिक कुमार वर्मा 91.4, शांभवी 90, निखिल कुमार 89.6, स्वरित प्रसाद 88.8, मनीष कुमार 87.4, मेहुल गौतम 87, वंश बरनवाल 86.4, आरुषि रंजन 85.8, सांगरिका शरण 85.6, शुभ कुमार यादव 84.8, रेहान नेजाम अंसारी 84.8, कुमारी आर्या 84.4, प्रांजल चौधरी 83.6, रौनक अग्रवाल 83.4, खुशी कुमारी 83.2, निशि कुमारी 82.8, सृष्टि साक्षी 82.6, प्रीतम कुमार 82.2, हृतिक कुमार अग्रवाल 82, सागर कुमार मेहता 81.8, आकृति कुमारी 81.6, समीक्षा मुंडा 81.4, अक्षिता अद्विका 81.2, माही कुमारी ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किया. प्लांट हेड कृष्ण बल्लभ सिंह, प्राचार्य गुरुदत्त पांडेय ने बच्चों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.