आंधी, बारिश व ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित

आंधी, बारिश व ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित

उरीमारी/भदानीनगर/पतरातू/भुरकुंडा. शुक्रवार को आयी तेज आंधी, बारिश व ओलावृष्टि के कारण उरीमारी, पतरातू, भुरकुंडा, बासल व भदानीनगर क्षेत्र में व्यापक असर पड़ा. उरीमारी के सयाल, उरीमारी, न्यू बिरसा, पोटंगा व आसपास इलाकों में कई जगहों पर पेड़ गिर गये. कई घरों की एस्बेस्टस शीट भी उखड़ गयी. इसी तरह, भुरकुंडा, भदानीनगर व पतरातू क्षेत्र में भी कई जगह पेड़ गिरने की सूचना है. पेड़ के रास्तों पर गिरने के कारण काफी देर तक यातायात भी प्रभावित हुआ. स्थानीय लोगों ने पेड़ को काट कर उसे सड़क से हटाने का काम किया. कई जगह पेड़ के बिजली के तार पर गिर जाने से बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गयी. शाम होते ही कई मुहल्लों में अंधेरा छा गया. कई जगहों पर जलजमाव की भी स्थिति उत्पन्न हो गयी. बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि का खेती पर भी असर पड़ा है. खेत में लगी सब्जियों को काफी नुकसान पहुंचा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >