ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त, खेतों में लगी सब्जियां बर्बाद

ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त, खेतों में लगी सब्जियां बर्बाद

दुलमी/चितरपुर. दुलमी एवं चितरपुर प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को हुई तेज ओलावृष्टि और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. अचानक बदले मौसम से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. किसानों के खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचा है. ओलावृष्टि के कारण नेनुआ, खीरा, बोदी, भिंडी, मिर्च, करैला, झींगी समेत कई प्रकार की सब्जियों की फसलें बर्बाद हो गयीं. किसानों ने बताया कि फसल तैयार होने की स्थिति में थी, लेकिन ओलावृष्टि ने उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया. कई खेतों में पौधे टूट गये और तैयार सब्जियां जमीन पर गिरकर खराब हो गयीं. आम, कटहल सहित अन्य फलदार पौधों में लगे फलों को भी नुकसान पहुंचा है. किसानों का कहना है कि इस प्राकृतिक आपदा से उन्हें आर्थिक क्षति उठानी पड़ेगी. किसानों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे कर उचित मुआवजा देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >