रामगढ़ के विद्या नगर में दिन-दहाड़े बुजुर्ग महिला की हत्या, युवती समेत 4 लोग घुसे थे घर में

रामगढ़ के विद्या नगर में एक युवती समेत 4 लोगों ने एक महिला को दिन-दहाड़े मार डाला. मृतक के पति बेटी के यहां खड़गपुर गए थे. पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी.

रमगढ़, नीरज अमिताभ / संजय शुक्ल : रामगढ़ के वार्ड नंबर 5 के विद्या नगर में गुरुवार को दिन-दहाड़े एक 60 वर्षीय महिला हत्या की दी गई. सुशीला देवी (60) अपने घर में अकेली थी. उनके पति सेवानिवृत्त रेलकर्मी हैं. उनका नाम अशर्फी प्रसाद है. वह अपनी पुत्री के पास खड़गपुर गये हुए थे.

रामगढ़ : सुबह से ही घर के आसपास मंडरा रहे थे लोग

घर के आसपास के लोगों से मिली जानकारी अनुसार, घर में एक युवती समेत 4 लोग घुसे थे. मुहल्ले में सुबह से ही इन लोगों को इधर-उधर घूमते तथा फोटो खींचते देखा गया था. इनकी संदिग्ध गतिविधि पर एक पड़ोसी महिला को शक भी हुआ था. उसने इसकी सूचना आसपास के घरों के लोगों को फोन से दी थी.

सुशीला देवी के पैर छूने के बाद घर में दाखिल हुए युवक-युवती

बताया जा रहा है कि एक युवक व युवती ने घर का कॉल बेल बजाया. बुजुर्ग महिला ने मकान के टेरेस से उन लोगों को देखा. चलने-फिरने में परेशानी के बावजूद सुशीला देवी नीचे उतरी और गेट खोला. गेट खुलते ही युवक और युवती ने उनके पैर छूकर प्रणाम किया. इसके बाद दोनों ने घर में प्रवेश किया.

युवती ने मुंह पर लगा रखा था मास्क, युवकों ने पहन रखी थी टोपी

रामगढ़ के इससे मुहल्ले के लोगों को लगा की दोनों पहचान वाले हैं. लेकिन बाहर खड़े इनके अन्य सहयोगियों की हरकत से लोगों का शक पूरी तरह से दूर नहीं हुआ. इन सभी लोगों की उम्र 25 से 27 वर्ष के बीच रहेगी. युवती ने मुंह पर मास्क लगा रखा था. युवकों ने टोपी पहन रखी थी.

पड़ोसियों ने घर से धुआं निकलते देखा, तेजी से भागे घर में घुसे लोग

एक युवक और एक युवती के घर में दाखिल होने के बाद बाहर खड़े अन्य युवक भी घर में घुस गए. थोड़ी देर बाद लोगों ने घर से धुआं निकलते देखा. एक पड़ोसी ने युवकों व युवती को तेजी से घर से निकलकर भागते देखा. उस पड़ोसी ने कुछ दूर उनका पीछा भी किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे.

घर में बिखरा पड़ा था सामान, टूटा था आलमीरा

इसके बाद आस पास के लोग घर में गए, तो देखा कि पूरा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है. आलमीरा टूटा था. एक कमरे में सामानों में आग लगी थी. घर की बैठकी में सेंटर टेबल पर बिस्किट भी रखा था. साथ ही घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर निकाला हुआ मिला.

सीसीटीवी में रिकॉर्ड नहीं हुई वारदात

डीवीआर निकाल दिए जाने की वजह से घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड नहीं हो पाई. घर में देखने से ऐसा लग रहा था कि अपराधियों ने लूटपाट भी की है. सुशीला देवी रसोई घर में मृत मिली. उनकी पीठ पर धारदार हथियार के घाव मिले हैं. इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

खड़गपुर गए थे सुशीला देवी के पति अशर्फी प्रसाद

सुशीला देवी के पति अशर्फी प्रसाद सेवानिवृत्त रेल कर्मी हैं. इनका एक पुत्र है, जो मलेशिया में काम करता है. वह अपनी पत्नी के साथ मलेशिया में ही रह रहा है. मृतका की दो पुत्रियां हैं. एक खड़गपुर में रहती है. अशर्फी प्रसाद उसी के पास गये हुए थे. दूसरी पुत्री रामगढ़ में ही रहती है. वह यहां नौकरी करती है. सूचना मिलने पर वह भी पहुंची. उसका रो-रोकर बुरा हाल था. अशर्फी प्रसाद को घटना की सूचना दी गई, तो वह भी तत्काल रामगढ़ के लिए रवाना हो गए.

एसडीपीओ समेत पुलिस अधिकारी पहुंचे

सूचना मिलते ही रामगढ़ के एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, इंस्पेक्टर अजय कुमार साहू समेत अन्य पुलिस अधिकारी व पुलिस बल के जवान घटनास्थल पर पहुंचे. फॉरेंसिंक विभाग की टीम भी वहां पहुंची. फॉरेंसिक विभाग की टीम ने भी जांच शुरू कर दी है. एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद ने कहा कि महिला की हत्या हुई है. हत्या के कारण तथा शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. शीघ्र ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच जायेगी. उन्होंने बताया की आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी के फुटेज की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें

झारखंड : रामगढ़ में फिर चली गोली, जमीन विवाद में एक युवक की मौत, चार घायल

झारखंड : रामगढ़ के भुरकुंडा में रोशन हत्याकांड का मेन शूटर अब भी पकड़ से बाहर, पुलिस आज कर सकती है खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >