मगनपुर. रामगढ़ जिला आपूर्ति पदाधिकारी रंजीता टोपो ने गोला प्रखंड क्षेत्र के सोसोकलां स्थित पंचायत सचिवालय एवं पुस्तकालय केंद्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुस्तकालय के रख-रखाव, उपलब्ध संसाधनों, पुस्तकों की स्थिति तथा वहां संचालित योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने पुस्तकालय परिसर में साफ-सफाई बनाने, पुस्तकों को सुव्यवस्थित ढंग से संधारित करने तथा पाठकों के लिए बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराने को कहा. पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मियों को सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन तक सही जानकारी समय पर पहुंचाने पर विशेष जोर दिया. निरीक्षण के क्रम में अन्य विभागीय योजनाओं की प्रगति की भी जानकारी ली गयी. मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अरविंद कुमार महतो, संगीता लकड़ा, नरेंद्र कुमार, मोबीन अहमद, विवेक कुमार महतो उपस्थित थे.
पंचायत सचिवालय व पुस्तकालय का किया निरीक्षण
पंचायत सचिवालय व पुस्तकालय का किया निरीक्षण
