रामगढ़ में नीट 2026 परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त संपन्न

रामगढ़ में नीट 2026 परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त संपन्न

रामगढ़. जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2026 शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुई. उपायुक्त ऋतुराज एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में परीक्षा का सफल संचालन सुनिश्चित किया गया. परीक्षा के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने स्वयं केंद्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी व अभ्यर्थियों की सुविधाओं का जांच की. उपायुक्त ने परीक्षा संपन्न होने के बाद कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता पारदर्शिता बनाना था. सभी अधिकारियों व कर्मियों के आपसी समन्वय से सफलतापूर्वक पूरा किया गया. उन्होंने परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व केंद्राधीक्षकों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया. परीक्षा केंद्रों के बाहर भी विधि-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य थी. यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने के कारण परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा. इस दौरान जिला प्रशासन के अन्य वरीय पदाधिकारी भी परीक्षा के सफल संचालन में मुस्तैद थे. परीक्षा के मुख्य बिंदु जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा बिना किसी गड़बड़ी के आयोजित हुई. उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी. अधिकारियों ने स्वयं केंद्रों का निरीक्षण किया और सीसीटीवी निगरानी व व्यवस्थाओं का जायजा लिया. प्रशासन का फोकस पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाना था. परीक्षा केंद्रों के बाहर भी कानून-व्यवस्था और यातायात पूरी तरह सामान्य था. अभ्यर्थियों और अभिभावकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >