रामगढ़. रामगढ़ समाहरणालय में मंगलवार को डीडीसी आशीष अग्रवाल की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें प्रस्तुत कीं. जनता दरबार में मुख्य रूप से सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन योजनाओं से संबंधित मामले, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा अबुआ आवास योजना से जुड़ी शिकायतें, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज और दखल दिहानी के मामले, राशन कार्ड में नाम जोड़ने तथा सड़क निर्माण से संबंधित समस्याएं सामने आयीं. डीडीसी ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाये. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
डीडीसी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का निर्देश
डीडीसी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का निर्देश
