नयी तकनीक के प्रयोग से पुलिस के कार्यों में आयेगी तेजी : एसपी

नयी तकनीक के प्रयोग से पुलिस के कार्यों में आयेगी तेजी : एसपी

रामगढ़. पुलिस अधीक्षक कार्यालय रामगढ़ के सभागार में चार दिवसीय नये आपराधिक कानून-2023 में इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों के व्यावहारिक उपयोग को लेकर प्रशिक्षण शुरू हुआ. प्रशिक्षण 26 मार्च तक चलेगा. प्रशिक्षण एसपी अजय कुमार, डीएसपी मुख्यालय चंदन वत्स, एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, सीसीटीएनएस (एफएम) द्वारा दिया जा रहा है. इसमें सहायक अवर निरीक्षक से लेकर पुलिस निरीक्षक स्तर के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. एसपी अजय कुमार ने कहा कि पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) झारखंड द्वारा नये आपराधिक कानून में इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों के व्यावहारिक उपयोग को लेकर प्रशिक्षण शुरू किया गया है. इससे नयी तकनीक के प्रयोग से पुलिस के कार्यों में तेजी आयेगी. चार दिवसीय प्रशिक्षण में आइसीहजेएस सर्च पोर्टल, आइटीएसएसओ, एनडीओएफओ, एनडीओएचओ पोर्टल, क्रि-मैक, झारखंड कॉप मोबाइल एप के संंबंध में प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षण में जिला के अनुसंधानकर्ता इंस्पेक्टर व सअनि पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.