गोला : उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के तीन छात्रों का नवोदय में चयन

गोला : उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के तीन छात्रों का नवोदय में चयन

गोला. गोला प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, बरवाटांड़ ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. विद्यालय के तीन मेधावी छात्रों कुमार प्रीतम (पिता राजू कुमार), अमन हांसदा (पिता साधु चरण मांझी) व शुभम बेसरा (पिता राजमोहन बेसरा) का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय के वर्ग छह में नामांकन के लिए हुआ है. इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार ने चयनित छात्रों को बधाई दी. कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन व शिक्षकों के समर्पित प्रयास का परिणाम है. सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यालय लगातार बेहतर शैक्षणिक माहौल प्रदान कर रहा है. इससे पूर्व भी कई छात्रों का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ है. इनमें वर्ष 2017-18 में चंद्रशेखर कुमार व रामाशीष कुमार, 2018-19 में प्रेम करमाली, 2020-21 में प्रवीण कुमार, 2022-23 में गीता कुमारी, 2023-24 में आदित्य राज कुमार व 2025-26 में दिव्या रानी शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >