नमामि गंगे योजना के उद्देश्यों को लेकर लोगों को जागरूक करें

नमामि गंगे योजना के उद्देश्यों को लेकर लोगों को जागरूक करें

रामगढ़. जिला गंगा समिति की बैठक बुधवार को उप विकास आयुक्त रोबिन टोप्पो की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में हुई. बैठक में उप विकास आयुक्त ने समिति के सदस्यों से जिला गंगा समिति की पूर्व की बैठक में दिये गये निर्देश पर किये गये कार्यों की जानकारी ली. उप विकास आयुक्त ने मार्च में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी ली. उन्होंने कार्यक्रम के माध्यम से आमजनों के व्यवहार में आये परिवर्तन की भी जानकारी ली. उप विकास आयुक्त ने गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बेहतरीन कार्य करने के लिए सभी विभागों व एजेंसियों की सराहना की. जिला परियोजना पदाधिकारी ने नमामि गंगे योजना के तहत मई में आयोजित करने वाली गतिविधियों की जानकारी दी. मौके पर उप विकास आयुक्त ने विभिन्न पर्यटन स्थलों पर नमामि गंगे योजना के उद्देश्यों, साफ-सफाई रखने, विभिन्न कॉलेजों के सहयोग से रंगोली एवं क्विज आयोजित कर लोगों में जागरूकता लाने को कहा. इस दौरान गंगा समिति सदस्य गोविंद मेवाड़, रामगढ़ कॉलेज के प्राध्यापक, सीसीएल, टाटा सहित अन्य एजेंसियों के प्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >