नाै कोरोना संक्रमित को नहीं कराया गया भर्ती

नाै कोरोना संक्रमित को नहीं कराया गया भर्ती

चैनपुर : मांडू प्रखंड के बड़गांव में सोमवार को नाै नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के 24 घंटे के बाद भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है. इससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप है. बड़गांव पंचायत में अब तक कुल 18 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं. प्रशासन द्वारा 24 घंटे बीत जाने के बाद भी नये संक्रमित मरीज के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती नहीं कराने से ग्रामीणों में रोष है.

ज्ञात हो कि दो अगस्त को राजकीय मध्य विद्यालय बड़गांव में कोरोना जांच शिविर लगाया गया था. इसमें क्षेत्र के 196 लोगों को सैंपल लिया गया था. इसमें जांच के बाद नाै नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले. इधर, कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के डर से लोग अपने-अपने घर में दुबके नजर आये. बड़गांव बाजारटांड़ सन्नाटा पसरा रहा. लोगों ने प्रखंड प्रशासन से संक्रमित लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने आैर क्षेत्र में सैनिटाइज कराने की मांग की है.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >