सांसद ने टाटा स्टील प्रबंधन के साथ की बैठक

सांसद मनीष जायसवाल ने टाटा स्टील प्रबंधन के साथ बैठक कर ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। रोजगार और बुनियादी सुविधाओं पर हुई चर्चा।

घाटोटांड़. टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन से प्रभावित विभिन्न गांवों के ग्रामीणों द्वारा उठायी गयी समस्याओं को लेकर सांसद मनीष जायसवाल ने शुक्रवार को टाटा स्टील प्रबंधन के साथ बैठक की. इसमें प्रबंधन ने समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया. बैठक में रोजगार, मुआवजा, बुनियादी सुविधाओं सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया.

सांसद ने आश्वस्त किया कि ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र एवं सकारात्मक समाधान सुनिश्चित किया जायेगा. कंपनी प्रबंधन के साथ समन्वय बना कर जनहित में आवश्यक कदम उठाये जायेंगे. उन्होंने कहा कि जनहित सर्वोपरि है. समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है.

बैठक में डिवीजन के चीफ सीइपी राजेश कुमार, रोहित प्रसाद, दीपक कुमार, खुशीलाल महतो, रणधीर सिंह मौजूद थे. इससे पूर्व, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंजी मोड़ में सांसद का स्वागत किया. एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शंकर करमाली के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका अभिनंदन किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >