मां रक्षा काली की पूजा हुई, 801 बकरे की बलि दी गयी

बड़काचुंबा में रविवार की रात श्रीश्री 108 मां रक्षा काली पूजा श्रद्धा व आस्था के साथ मनायी गयी

गिद्दी. बड़काचुंबा में रविवार की रात श्रीश्री 108 मां रक्षा काली पूजा श्रद्धा व आस्था के साथ मनायी गयी. पूजा पंडाल का उदघाटन हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने किया. सर्वप्रथम मां काली की पूजा विधिवत ढंग से की गयी. इसके पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया. पुजारी इंद्रजीत पांडेय ने यजमान अर्जुन शर्मा, प्रभाकर ओझा, रामप्रकाश शर्मा से पूजा करायी. रात लगभग 12 बजे से लेकर सुबह छह बजे तक 801 बकरे की बलि दी गयी. पूजा के उपलक्ष्य पर यहां दो दिवसीय मेला का आयोजन किया गया है. मेला में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है. पूजा पंडाल के आस-पास कई तरह की दुकानें लगी हुई है. पूजा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यहां पर मां काली की पूजा वर्ष 1935 से लगातार माघ कृष्ण अमावस्या के दिन होती आ रही है. गांव के लोगों में इस पूजा के प्रति गहरी आस्था व श्रद्धा है. पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 1934-35 में गांव में हैजा फैलने से कई लोगों की मौतें हो गयी थीं. मां रक्षा काली की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी. इसके बाद लोगों की मौते थम गयी थी. उन दिनों से लोगों में मां रक्षा काली के प्रति गहरी आस्था बनी हुई है. पूजा को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारी प्रभात बेलथरिया, रामप्रकाश शर्मा, जितेन मिश्रा, सोनू तिवारी, पुरंजय मिश्रा, प्रेम बेलथरिया, अरूण गोस्वामी. गंगा राम, अनिल सोनी, निरंजन महतो, उमेश साव, रंजीत महतो, हरिनाथ महतो, पंकज महतो, आयुष राज, रामप्रकाश भटेल, उमेश ठाकुर, लोबिंद साव, बिट्टू कुमार, नागेंद्र महतो, बिरजू करमाली, अरूण महतो, रामेश्वर घटवार, मनोज महतो, नंदकिशोर कुमार, अभिषेक कुमार, ऋषि कुमार, सोनू रजक, नरेश तिवारी, सूरज रजक, मिथिलेश शर्मा, इंद्र दास, नीलेश मिश्रा, दिनेश्वर भुइयां, रामकुमार करमाली, अशोक साव, गोपाल गोस्वामी का योगदान रहा. इस अवसर पर मुखिया राजेंद्र कुमार प्रसाद उर्फ राजू, भाजपा नेता तोकेश सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >