गिद्दी. गिद्दी में शनिवार को भाकपा-माले व बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के वरिष्ठ नेता मिथिलेश कुमार सिंह की पहली पुण्यतिथि मनायी गयी. इससे पूर्व, भाकपा -माले व बीसीकेयू के समर्थक गिद्दी बस्ती टेहराटांड़ में एकजुट हुए और जुलूस की शक्ल में गिद्दी चौक पहुंचे. सर्वप्रथम उनकी तस्वीर पर परिजन, भाकपा -माले व बीसीकेयू के लोगों ने माल्यार्पण किया.
सभा में भाकपा -माले के केंद्रीय कमेटी सदस्य सह पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि मिथिलेश कुमार सिंह ने मजदूरों के हक की लड़ाई को हमेशा प्राथमिकता दी. संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार संघर्ष किया. भाकपा -माले के पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो ने कहा कि मिथिलेश कुमार सिंह अंतिम सांस तक लाल झंडे के नेतृत्व में मजदूर आंदोलन को मजबूत करने के लिए सक्रिय रहे. उन्होंने वामपंथी एकता और जनसंघर्षों को नयी दिशा में देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी.
सभा में भाकपा -माले के केंद्रीय कमेटी सदस्य आरडी मांझी, मजदूर नेता बैजनाथ मिस्त्री, धनेश्वर तुरी, प्रदेश कमेटी सदस्य राजेंद्र गोप, जिला सचिव पच्चू राणा, शेख तैयब, घनश्याम पाठक, कैलाश महतो, शशिभूषण सिंह ने भी अपनी-अपनी बातें रखी. इसकी अध्यक्षता अशोक गुप्ता ने की. संचालन सुंदरलाल बेदिया ने किया. इस अवसर पर मालती सिंह, रंजीत सिंह, वंदना सिंह, बसंत कुमार, मनीष यादव, शहीद अंसारी, सोहराय किस्कू, सुरेश बेदिया, गौतम बनर्जी, अजीत प्रजापति, उमेश राम, संजय शर्मा, अर्जुन सिंह, अमृत राणा, शंभू कुमार, देवनारायण गोप, विनोद प्रसाद, सुनील किस्कू, जन्मेजय, अजय सिंह, धनंजय सिंह, गोविंद राम, इस्लाम अंसारी, राजकुमार लाल, मो एनाम, दशरथ करमाली, हरखू बेदिया, रामधनी, इंद्रजीत, रामू सिंह, चमन गंझू,रामप्रवेश गोप, कौलेश्वर रजवार, जलेश्वर रजवार, बबून गोप, महेश गोप, तुलसीदास मांझी, काली दास उपस्थित थे.
