पतरातू. सांकुल की छात्रा अनुष्का राज ने धनबाद के बिरसा मुंडा कांप्लेक्स में आयोजित दो दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है. अनुष्का ने यह जीत 40-45 किलोग्राम वर्ग में हासिल की. अनुष्का की जीत पर बीडीओ मनोज गुप्ता ने उसे सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की. अनुष्का आदेश कुमार व भारती देवी की पुत्री है. वह स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 10वीं की छात्रा है. उसकी जीत पर कोच कंचन दास व क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी है.
अनुष्का ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल
अनुष्का ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल
