हेवी ब्लास्टिंग से महुआटुंगरी के कई घर क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश

सीसीएल कुजू क्षेत्र अंतर्गत करमा परियोजना में कार्यरत जय मां अंबे आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा गुरुवार को किये गये हेवी ब्लास्टिंग से महुआटुंगरी के करीब डेढ़ दर्जन ग्रामीणों के घरों को नुकसान पहुंचा.

कुजू. सीसीएल कुजू क्षेत्र अंतर्गत करमा परियोजना में कार्यरत जय मां अंबे आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा गुरुवार को किये गये हेवी ब्लास्टिंग से महुआटुंगरी के करीब डेढ़ दर्जन ग्रामीणों के घरों को नुकसान पहुंचा. ब्लास्टिंग के कारण कई घरों की दीवारों में दरारें आ गयीं, कहीं एस्बेस्टस शीट टूट गया, तो कहीं पक्के मकान क्षतिग्रस्त हो गये. नुकसान झेलने वालों में मो मिनहाज, मो मुबारक, मो मंसूर, मो यूसुफ, मो अलीम, मो सलीम, संजय मांझी, मो तस्लीम अंसारी, मो गुलाम नबी, मो तबारक, मो कलीम, मो अरशद, छोटेलाल टुडू, मो जियानत, सूरज मांझी, मो जैनुल और मोहम्मद अख्तर समेत अन्य ग्रामीण शामिल हैं. ग्रामीणों ने बताया कि ब्लास्टिंग के कारण मस्जिद की दीवार में भी दरार आ गयी है. बिना पुनर्वास किये ही हेवी ब्लास्टिंग कर दी गयी घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया. प्रभावित लोगों ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन से पहले ही पुनर्वास की मांग की गयी थी. प्रबंधन द्वारा आश्वासन दिया गया था कि ब्लास्टिंग से पूर्व लोगों को दूसरे स्थान पर बसाया जायेगा, लेकिन बिना पुनर्वास किये ही हेवी ब्लास्टिंग कर दी गयी. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आउटसोर्सिंग कार्य के साथ-साथ सीसीएल का काम भी बंद कराया जायेगा. उनका कहना है कि लगातार हो रही हेवी ब्लास्टिंग से लोग भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं. इधर, करमा परियोजना के पीओ रामेश्वर मुंडा घटनास्थल पहुंचे और प्रभावित लोगों से मिलकर मामले की जानकारी ली. उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाते हुए पुनर्वास की दिशा में कार्रवाई का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >