भगवान शिव की भक्ति से मिलती है भक्तों को शक्ति : राजीव

भगवान शिव की भक्ति से मिलती है भक्तों को शक्ति : राजीव

मगनपुर. गोला प्रखंड क्षेत्र के महलीडीह गांव में भक्ति और आस्था के साथ मंडा पर्व मनाया गया. इस दौरान भोक्ताओं ने लोटन सेवा करने के बाद भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा की. अंगारों पर नंगे पांव चल कर शिव भक्ति का परिचय दिया. जागरण को लेकर छऊ नृत्य का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने किया. उन्होंने कहा कि भगवान शिव की भक्ति से भक्तों को शक्ति मिलती है. छऊ नृत्य के माध्यम से हमें कई पौराणिक कथाओं की जानकारी मिलती है. पश्चिम बंगाल के कलाकारों ने अहले सुबह तक छऊ नृत्य प्रस्तुत किया. क्षेत्र के हजारों लोगों ने इसका आनंद लिया. मौके पर लखी करमाली, शंकर महतो, कमल किशोर महतो, निरंजन महतो, प्रयाग महतो, रामकिष्टो मुंडा, कैलाश करमाली, प्रयाग करमाली, दिलीप करमाली, कृष्ण कुमार शर्मा, कमल किशोर महतो, अकबर अंसारी, ललन कुशवाहा, सूरज वर्मा, टेकलाल महतो, दिलीप शर्मा, रघुवीर मुंडा, रामचरण भोगता, सोखलाल भोगता, धनेश्वर महतो, ननकू महतो मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >