पृथ्वी को भावी पीढ़ी के लिए सुरक्षित बनायें : प्रवीण

श्री अग्रसेन स्कूल, भुरकुंडा में सोमवार को पृथ्वी दिवस के अवसर पर पेंटिंग, स्लोगन, भाषण व अन्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

22बीएचयू0006-पेंटिंग बनाते प्रतिभागी. अर्थ डे पर बच्चों ने दिया धरती को बचाने का संदेश भुरकुंडा. श्री अग्रसेन स्कूल, भुरकुंडा में सोमवार को पृथ्वी दिवस के अवसर पर पेंटिंग, स्लोगन, भाषण व अन्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इसमें विभिन्न कक्षाओं से करीब दो सौ प्रतिभागी शामिल हुए. बच्चों ने अर्थ डे से संबंधित पेंटिंग, स्लोगन, पोस्टर, कविता के माध्यम से पृथ्वी को बचाने का संदेश दिया. पृथ्वी के नष्ट होने के कारणों व उसके संरक्षण के उपायों पर चर्चा की. बच्चों व शिक्षकों ने धरती को नष्ट होने से बचाने का संकल्प दोहराया. अर्थ डे मनाने के इतिहास व पृथ्वी से जुड़े रोचक तथ्यों से भी बच्चों को अवगत कराया गया. इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक प्रवीण राजगढ़िया ने कहा कि सुख-सुविधाएं व संसाधन जुटाने के लिए मनुष्य प्रकृति के साथ खिलवाड़ कर रहा है. इसके कारण पूरी दुनिया ग्लोबल वॉर्मिंग की शिकार हो रही है. पृथ्वी हमारा घर है. हमारी जिम्मेवारी है कि हम इसे आनेवाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखें. पर्यावरण क्षरण से मानव स्वास्थ्य, वन्यजीव व पारिस्थितिकी तंत्र को गंभीर नुकसान हो रहा है. पृथ्वी दिवस जैसे आयोजन से हम लोगों के बीच इस गंभीर मुद्दे पर जागरूकता फैलाकर हालात को सुधारने में सहयोग कर सकते हैं. प्राचार्य विवेक प्रधान ने कहा कि आज धरती व प्रकृति पर अत्याचार काफी बढ़ गया है, जो पूरी दुनिया के लिए कहीं से भी अच्छा नहीं है. अत्यधिक दोहन के कारण जलस्रोत समाप्त हो रहे हैं. पेड़-पौधों को काटे जाने से धरती बंजर बनती जा रही है. हवा जहरीली हो गयी है. हमें पूरी गंभीरता से सोचना होगा कि हम अपनी आनेवाली पीढ़ी के लिए कैसी धरती छोड़ना चाहते हैं. कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.