मजदूरी पर निर्भर हैं नगर परिषद वार्ड नंबर दो के लोग

मजदूरी पर निर्भर हैं नगर परिषद वार्ड नंबर दो के लोग

रामगढ़ नगर परिषद 2018 में अस्तित्व में आया. जिला की विभिन्न पंचायतों को काट कर नगर परिषद में 32 वार्ड बनाये गये. इन वार्ड में कई समस्याएं हैं. इन समस्याओं के समाधान के लिए समय-समय पर पहल की जाती है. वार्ड नंबर दो की कई समस्याएं हैं. प्रस्तुत है वार्ड नंबर दो की ग्राउंड रिपोर्ट. संजय शुक्ला, रामगढ़ नगर परिषद रामगढ़ के अंतर्गत वार्ड नंबर दो सांडी-भरेचनगर व कुछ बोंगावार के इलाके हैं. इस वार्ड की सीमा पुराना एनएच-33 गुड़ीदोहर से शुरू होती है. यह लाइफ लाइन हॉस्पिटल बोंगावार तक तक फैली है. इस वार्ड में गुड़ीदोहर, सांडी कॉलोनी, मनमोहन नगर, बोंगाबार का कुछ इलाका, बजरमरी, मुंडा टोली, भुइयां टोला, रविदास टोला शामिल हैं. इस वार्ड में लगभग पांच हजार मतदाता हैं. वार्ड में संताली, करमाली, रजवार, भुइयां, कुरमी, प्रजापति जाति की बहुलता है. इस वार्ड में उमवि बजरमरी, उमवि बोंगावार व मवि भरेचनगर हैं. तीन आंगनबाड़ी केंद्र हैं. सभी केंद्र के लिए सरकारी भवन हैं. इस वार्ड के लोग मजदूरी पर निर्भर हैं. क्या है वार्ड की समस्याएं : इस वार्ड में रोजगार, पीने के पानी, सिंचाई की सुविधा, स्ट्रीट लाइट का अभाव है. इस वार्ड के कुरमी टोला, बोंगावार व बजरमरी में जलमीनार है. इसमें बजरमरी टोला की जलमीनार का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है. मोटर जल गया है. रख-रखाव के कारण उपयाेग में नहीं है. टूटी झरना मोड़ से आधा किमी तक व लाइफ लाइन हॉस्पिटल से बोंगाबार उमवि तक मुख्य सड़क की स्थिति जर्जर है. मुख्य सड़क पर स्ट्रीट लाइट की कमी है. पर्यटन स्थल टूटी झरना महादेव मंदिर परिसर में साफ-सफाई की कमी है. पेयजल के लिए चापाकल का सहारा लेना पड़ता है. क्या कहते हैं वार्ड के लोग : वार्ड निवासी शिक्षक रघु विश्वकर्मा ने बताया कि वार्ड सीमांकन की त्रुटि के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है. इस वार्ड में रोजगार की समस्या है. रोजगार को बढ़ावा देने की जरूरत है. शौचालय की कमी है. स्ट्रीट लाइट बढ़ानी है. टूटी झरना मंदिर क्षेत्र में साफ-सफाई की कमी है. पीने के पानी के लिए वार्ड में चापाकल पर निर्भरता है. सिंचाई की कमी है. वार्ड निवासी नरोत्तम सिंह ने कहा कि इस वार्ड में हर घर नल योजना के लिए पाइप बिछायी गयी है, लेकिन इसका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है. टूटी झरना मोड़ से मंदिर जाने वाला रास्ता जर्जर है. टूटी झरना प्राचीन महादेव मंदिर पर्यटन स्थल है. इस रास्ते में अंधेरा रहता है. यहां स्ट्रीट लाइट की जरूरत है. साफ-सफाई की कमी है. मंदिर को विकास करने की जरूरत है. वार्ड निवासी पुष्पा देवी ने कहा कि उनके पति लखीराम मांझी ने वार्ड पार्षद के रूप में कई उल्लेखनीय काम किया है. उनके द्वारा पुराना एनएच-33 से टूटी झरना मंदिर तक कालीकरण व पीसीसी पथ, छोटानागपुर महाविद्यालय आने के रास्ते में पुलिया बनायी गयी है. वार्ड में पानी की समस्या के समाधान के लिए कई जलमीनार बनवायी गयी है. हर घर नल -जल योजना से घरों को जोड़ा है. उनके देहांत के बाद कई समस्या से लोग परेशान हैं. नल -जल -योजना का पानी लोगों को नहीं मिल रहा है. उमवि के प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने बताया कि वर्ग केजी से आठवीं तक की पढ़ाई होती है. यहां दो सरकारी व चार पारा शिक्षक हैं. स्कूल में भवन की कमी नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.