महिलाओं ने सीखा मछली पालन का प्रशिक्षण, स्वरोजगार से जुड़ेंगी

महिलाओं ने सीखा मछली पालन का प्रशिक्षण, स्वरोजगार से जुड़ेंगी

गोला. गोला प्रखंड की 52 महिलाओं ने रांची में आयोजित मछली पालन प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद गुरुवार को वापस लौटकर स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाया. प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाएं अब अपने-अपने गांवों में मछली पालन का कार्य शुरू करेंगी. इससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी. बताया गया कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था. प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को तालाब प्रबंधन, मछलियों की उन्नत प्रजातियों की जानकारी, बीज डालने की प्रक्रिया, संतुलित आहार, रोग नियंत्रण एवं बेहतर उत्पादन के तरीकों की जानकारी दी गयी. महिलाओं ने कहा कि प्रशिक्षण से उन्हें नयी जानकारी मिली है. अब वे गांव में मछली पालन कर अपनी आय बढ़ाने का प्रयास करेंगी. पूनम कुमारी, संज्योती देवी, सुनीता देवी, सावित्री देवी, मीरा देवी, अहिल्या देवी, कुलेश्वरी देवी को प्रशिक्षण दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >